#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के साउघाट ग्राम पंचायत के गौरा चौराहे पर एक सड़क हादसा हुआ। यहां पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जाने वाले तिराहे मोड़ पर एक चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा में लोहे की रॉड बाहर निकली हुई थी। मोड़ पर अचानक ई-रिक्शा मुड़ नहीं पाया, जिससे पीछे से आ रही चार पहिया वाहन उससे टकरा गई। टक्कर के कारण चार पहिया वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन दोनों के यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कार और ई-रिक्शा में टक्कर:बस्ती के गौरा चौराहे पर हुआ हादसा, यात्री सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












