Homeक्राइम (Crime)पिकअप से टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, दो घायल

पिकअप से टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, दो घायल

अमेठी: अमेठी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने आ रहे पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाल लिया। कार में आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए पहले मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।

Also Read: बहराइच: बीसी संचालक पर हमला, 85 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

हादसा मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धरौली गांव के पास हुआ। लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे पिकअप से जा टकराई। हादसे में नीता शुक्ला (पत्नी अजय शुक्ला, 48 वर्ष) और उनके पुत्र प्रथम शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए।

थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कार में आग लगने के बाद पास के ढाबे पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायल मां-बेटे को बेहतर इलाज के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments