#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वैश्य समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। यह पोस्ट तेजी से फैलने के बाद वैश्य समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने परशुरामपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधान आशीष गुप्ता, बलराम गुप्ता और विनोद गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने पुलिस को बताया कि हैदराबाद निवासी राम अचल उर्फ मानव ने सोशल मीडिया पर वैश्य समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। आरोपी ने समाज को ‘दोहरे चरित्र वाला’, ‘अपनी अस्मिता का सौदा करने वाला’ और ‘दंगाई सोच वाला’ बताया, साथ ही कई अन्य अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। थाना प्रभारी ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वैश्य समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला:बस्ती में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES












