#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक दुकानदार पर हमला हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वेलसड़ निवासी निखिल कुमार मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 मई की शाम लगभग 7:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान आदित्य सिंह, रूद्र प्रताप सिंह और दो अन्य अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। निखिल द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में निखिल के सिर में चोट आई है। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल निखिल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पैकोलिया थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पैकोलिया में दुकानदार पर पुरानी रंजिश में हमला:जान से मारने की धमकी देते हुए फरार आरोपी, तीन नामजद सहित पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












