#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलवारी थाना क्षेत्र के भोयर गांव निवासी अजीत कुमार ने परसरामपुर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिधौरा गांव निवासी अयूब और बदरूद्दीन ने उन्हें जमीन बेचने का झांसा दिया। आरोपियों ने उनसे 17 लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं कराया। पीड़ित अजीत कुमार के अनुसार, जब उन्होंने जमीन का बैनामा कराने या अपने पैसे वापस मांगने की बात कही, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। परसरामपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अयूब और बदरूद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
जमीन बेचने के नाम पर 17.50 लाख की धोखाधड़ी:बस्ती में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












