Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में किशोरी के लापता होने पर बवाल:दो समुदाय आमने-सामने, युवक के...

बहराइच में किशोरी के लापता होने पर बवाल:दो समुदाय आमने-सामने, युवक के घर पर पथराव; तीन थानों की पुलिस तैनात


बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के लापता होने के मामले को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दूसरे समुदाय के एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया, रेलिंग तोड़ दी और पथराव किया। इस दौरान युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने का भी प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया। तीन दिन पहले लापता हुई थी किशोरी सेखवांपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की किशोरवय पुत्री तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि डिहवा गांव निवासी मोनू नामक युवक अपने एक सहयोगी की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। आरोपी के घर पहुंचे लोग, हुआ हंगामा रविवार को मामला तूल पकड़ गया। बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर आरोपी युवक के घर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने पथराव किया और तोड़फोड़ की। साथ ही युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने संभाला मोर्चा, बढ़ाई गई सुरक्षा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरगाह, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा स्वयं मौके पर कैंप कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस बोली- शॉर्ट सर्किट से उठा था धुआं पुलिस ने आटा चक्की में आग लगाने की घटना से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आटा चक्की में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया था। मुकदमा दर्ज, किशोरी और आरोपी की तलाश जारी पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी और उसे ले जाने के आरोपी युवक की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments