HomeHealth & Fitnessगुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग...

गुवाहाटी में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तैरते जहाजों पर योग का आयोजन

गुवाहाटी। भारत के आंतरिक जलमार्ग तंत्र की प्रमुख संस्था, इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) द्वारा इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शानदार आयोजन किया गया। असम की जीवनरेखा मानी जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी में तैरते जहाजों पर योग अभ्यास के जरिए इस विशेष दिन को मनाया गया, जो वहां मौजूद सभी लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

गुवाहाटी के पांडु में आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग प्रेमियों ने राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रहपुत्र नदी) पर तैर रहे टगबोट ‘एमपीटी सुखदेव’ और ‘एचपीटी डॉ. बी.आर. अंबेडकर’ पर सवार होकर ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के तहत सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। नदी के बीचों-बीच तैरते जहाजों पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उत्सव में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

यह अनूठी पहल केवल पांडु तक ही सीमित नहीं रही। जोगीघोपा में भी ‘डब्ल्यूबी सैफरन’ जहाज पर योग सत्र का आयोजन किया गया। इसके अलावा, डिब्रूगढ़ के बोगीबील में ब्रह्मपुत्र की लहरों के बीच तैरते ‘डब्ल्यूबी आइरिस’ और ‘डब्ल्यूबी टैनसी’ जहाजों पर योग दिवस के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आईडब्ल्यूएआई के कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईडब्ल्यूएआई के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक (प्रभारी) प्रवीण बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का एक शक्तिशाली आंदोलन बन चुका है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की प्रेरणा से आईडब्ल्यूएआई ने देश के आंतरिक जलमार्गों के संरक्षक के रूप में इस विशेष आयोजन के जरिए अपनी अनूठी पहचान पेश की है। ब्रह्मपुत्र की लहरों पर जहाजों पर किया गया यह योगाभ्यास प्रकृति और मानव स्वास्थ्य के बीच एक सेतु का निर्माण करता है तथा एक स्वस्थ, टिकाऊ और समावेशी भविष्य का संदेश देता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments