Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चौगोई विलासपुर को मिली नई प्रधान:ग्राम विकास की प्रतिबद्धता जताई

चौगोई विलासपुर को मिली नई प्रधान:ग्राम विकास की प्रतिबद्धता जताई


रामनगर सेमरा नानपारा नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौगोई विलासपुर को नई प्रधान मिल गई है। पूर्व प्रधान ननकऊ के 4 अक्टूबर 2025 को लंबी बीमारी के कारण निधन होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर चयन प्रक्रिया पूरी कर संजू वर्मा को ग्राम प्रधान चुना गया है। प्राथमिक विद्यालय सबुना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद विक्रम ने नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती संजू वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संतोष कुमार, कुलदीप मिश्रा, पिंटू, राधेश्याम वर्मा, मुरारी नाथ शर्मा, नंद किशोर वर्मा, विजय वर्मा, राम कुमार वर्मा और अभिषेक वर्मा सहित ग्राम पंचायत के सदस्य तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में ग्रामीणों ने नई प्रधान के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए गांव के विकास की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments