महराजगंज के मिठौरा विकासखंड की ग्राम सभा सिंदुरिया में विद्यालय जाने वाली गली में कचरे का अंबार लगा है। यहां नाली पूरी तरह जाम हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूरे मोहल्ले का कचरा इसी स्थान पर डाला जा रहा है, जिसके चलते नाली पूरी तरह से पट गई है। उनका आरोप है कि सफाईकर्मी 15 दिन से लेकर एक माह के अंतराल पर आते हैं और कचरे को हटाने के बजाय कई बार उसे जला देते हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गांव में कचरा निस्तारण के लिए एक निर्धारित स्थान होने के बावजूद वहां कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। इसके बजाय, विद्यालय गली के पास ही कचरा फेंका जा रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। अमित निगम, संजय निगम, शाकिर, अफजल, कपिलदेव गुप्ता और रामकृपाल विश्वकर्मा सहित कई अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने और सफाई कराने की मांग की है। इस मामले पर खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि सफाईकर्मियों की कमी है। इसके बावजूद, एक रोस्टर बनाकर नाली और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
विद्यालय गली में कचरे का अंबार, नाली जाम:सिंदुरिया में लोगों को आवागमन में परेशानी, सफाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












