निचलौल विकासखंड के कमता से घोरनर और श्रीनगर लोढ़िया को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग का उपयोग दर्जनों गांवों के किसान खेती-बाड़ी के लिए करते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य कृषि उपकरण जैसे पंप सेट ले जाने में काफी मुश्किल होती है। बारिश के मौसम में तो यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे खेती के काम प्रभावित होते हैं और आवाजाही ठप पड़ जाती है। किसान जौवाद अली, अरमान खान, सिराजुद्दीन, जावेद खान, मुन्ना, रामबचन, मनोहर, राजाराम और कृष्ण प्रसाद ने बताया कि गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब से यह सड़क बनी है, तब से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। किसानों ने प्रशासन से इस महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें खेती-बाड़ी और दैनिक आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के कमता-घोरनर सड़क पर गहरे गड्ढे:किसानों को खेती-बाड़ी में आवाजाही में हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












