#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सल्टौआ ब्लॉक रोड पर गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की वैन खराब हो गई। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों को वैन को धक्का लगाते देखा गया। यह घटना शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। व्यस्त सड़क पर प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों द्वारा वैन को धक्का लगाने से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका थी। इस घटना ने निजी स्कूलों के वाहनों की खराब फिटनेस और प्रबंधन की लापरवाही को उजागर किया है। स्थानीय अभिभावकों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। विद्यालय प्रबंधक विनय चौधरी ने इस संबंध में बताया कि ड्राइवर द्वारा खराब ईंधन डलवाने के कारण गाड़ी बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि सड़क पर जाम न लगे, इसलिए बच्चों की मदद से वाहन को किनारे लगवाया गया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बच्चों ने खराब स्कूल वैन को धक्का लगाया:निजी स्कूल की लापरवाही, सुरक्षा पर सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












