Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेमरीबाजार में मैंगो डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:पं. सचिदानंद इंटर कॉलेज...

सेमरीबाजार में मैंगो डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:पं. सचिदानंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आम उत्सव


बहराइच के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत सेमरी बाजार स्थित पंडित सच्चिदानंद इंटर कॉलेज में आम दिवस उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने आम विषय पर चित्रकला, रंग भरना, भाषण और कविता जैसी रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को आम के पोषण संबंधी और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रवक्ता और गतिविधि कार्यक्रम प्रभारी मोहम्मद जमील कुरैशी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में लगातार भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी सहभागिता के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रवक्ता प्रेम सागर ने बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल मिश्र ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने गतिविधि प्रभारी जमील कुरैशी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल मिश्र, प्रवक्ता मोहम्मद जमील कुरैशी, प्रवक्ता प्रेम सागर यादव, सुचिता मिश्रा, सहायक शिक्षक रामप्रकाश, सत्यम कुमार, रोहिणी गुप्ता, नरेंद्र प्रताप, सृष्टि, मधु वर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments