#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परशुरामपुर में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। गुरुवार को हुए औचक निरीक्षण में चार उपकेंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित मिले। जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 9:10 बजे उपकेंद्र सिकंदरपुर, 9:25 बजे बेरता, 9:35 बजे नेदुला और दोपहर 12:40 बजे मिश्रौलियाधीश का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिकंदरपुर में शिखा वर्मा, बेरता में प्रज्ञा सिंह, नेदुला में अभिमन्यू चंदौलिया और मिश्रौलियाधीश में प्रदीप वर्मा अपने-अपने उपकेंद्रों पर अनुपस्थित पाए गए। वर्तमान में आयुष्मान कार्ड निर्माण, 100 दिवसीय टीबी अभियान और दस्तक संचारी रोग नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी और जिले के वरिष्ठ अधिकारी इन कार्यक्रमों की प्रतिदिन निगरानी कर रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना गया है। अधोहस्ताक्षरी ने इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सभी संबंधित सीएचओ को 24 अप्रैल 2026 तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा तक जवाब न देने पर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी भेजकर प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपकेंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से आम जनता को परेशानी होती है। इस तरह की लापरवाही पर विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
परशुरामपुर में 4 उपकेंद्रों पर सीएचओ अनुपस्थित:स्वास्थ्य विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












