Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेलवा खुर्द में लोकगीत कार्यशाला का समापन:संस्कृति विभाग और पीएम श्री विद्यालय...

बेलवा खुर्द में लोकगीत कार्यशाला का समापन:संस्कृति विभाग और पीएम श्री विद्यालय की अनूठी पहल, बच्चों ने गाए पारंपरिक संस्कार गीत


उत्तरप्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तरप्रदेश) और लक्ष्मीपुर के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय पारंपरिक लोकगीत कार्यशाला का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। बेलवा खुर्द में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक गीतों से जोड़ना था। समापन समारोह का विधिवत शुभारंभ उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (ब्लॉक इकाई लक्ष्मीपुर, महराजगंज) के पूर्व अध्यक्ष श्री सुदामा प्रसाद चौहान और ग्राम प्रधान श्री अखिलेश चौधरी के पिता श्री दूधनाथ चौधरी ने किया। अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों की सजीव प्रस्तुति ने मोहा मन, गूंजी सरस्वती वंदना इसके बाद विद्यालय की छात्राओं सुहानी, अनुष्का, रागिनी, किरन, मोनिका और अनुराधा ने कार्यशाला के दौरान सीखी हुई मधुर सरस्वती वंदना का गायन किया। कार्यशाला के समापन पर बच्चों ने पिछले 10 दिनों में सीखे गए विभिन्न पारंपरिक संस्कार गीतों को अतिथियों के सामने पेश किया। बच्चों की इस शानदार और सजीव प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद हर किसी का मन मोह लिया। इस कार्यशाला की सबसे बड़ी उपलब्धि संगीत के साजों और लोकगीतों के बीच का अनोखा तालमेल रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, संस्कृति विभाग, उत्तरप्रदेश द्वारा इस ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार इस स्तर की किसी लोकगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जो बच्चों के सांस्कृतिक विकास के लिए बेहद कारगर साबित हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण रहे मौजूद इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री ध्रुवनारायण गुप्ता, श्री सुरेश प्रसाद प्रजापति, श्री अमित अग्रहरि, अमित चौधरी, बृजेश कुमार चौहान, महेन्द्र कुमार दूबे, अतेश, प्रिन्स, अजय, सफीना, प्रियंका, रंजना विश्वकर्मा, इकरा, पंकज, अमन, विपिन, राज, अंशिका, नितेश, आदर्श, श्याम, रूबीना, राजिना और अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments