बस्ती – आज व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारी नेता एवं पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य गौरव गुप्ता विक्की ने विक्रेता द्वारा GSTR – 3B रिटर्न (फाइल) न करने पर खरीदार का ITC ना काटने एवं कटे ITC को रिवर्स करने के संबंध में डीसी प्रभाकर सरोज उपेंद्र यादव महेश केके गौतम को वित्त मंत्री भारत सरकार एवं कमिश्नर जीएसटी उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से गौरव गुप्ता ने बताया कि अगर विक्रेता द्वारा GSTR – 3B रिटर्न फाइल नहीं किया जाता है तो खरीदार से ITC क्लेम ना किया जाए ना ही उनकी आईटीसी काटी जाए। कुछ विक्रेता फ्राड करने के उद्देश्य से ऐसा करते हैं लेकिन ईमानदार विक्रेता जिन्हें व्यापार कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करना है वो ऐसा कभी नहीं करता है वही अकसर देखा गया है कि खरीदार जिस विक्रेता से वर्षों से माल खरीद रहा है और विक्रेता द्वारा समय-समय पर R1 और 3b रिटर्न फाइल किया जाता है लेकिन अगर किसी कारणवश विक्रेता 3b फाइल नहीं करता है या अपना व्यापार बंद कर देता है तो जीएसटी के नियमानुसार उसका आर्थिक दंड खरीदार को भुगतना पड़ता है जिससे खरीदार के ऊपर आर्थिक बोझ पड़ता है ।गौरव गुप्ता विक्की ने बताया कि अगर खरीदार द्वारा अपने खरीद और भुगतान संबंधित सारे कागजात दिखाया जाता है तो खरीदार से ITC क्लेम ना किया जाए ना ही उसकी आईटीसी काटा जाय।
गौरव गुप्ता ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी से सम्बंधित कई मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












