Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास:बीडीओ सहित सैकड़ों लोगों ने...

शोहरतगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास:बीडीओ सहित सैकड़ों लोगों ने ब्लॉक परिसर में किया योग


शोहरतगढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ब्लॉक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर पंचायत शोहरतगढ़ के दशरथ नगर वार्ड स्थित ओपन जिम पार्क में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान लोगों ने नियमित योग करने और समाज को स्वस्थ रखने में योगदान देने का संकल्प लिया। ब्लॉक कार्यालय परिसर में बीडीओ चंद्र भूषण तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. ए.के. आजाद और ओपन जिम पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में योगाभ्यास हुआ। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने योगाभ्यास में शामिल ताइक्वांडो के उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। ब्लॉक मुख्यालय शोहरतगढ़ परिसर में मास्टर ट्रेनर अंबरीश शुक्ला, प्रीति शुक्ला, मुस्तन शेरुल्लाह, रवि प्रकाश ओझा, योगेंद्र प्रसाद और राकेश कुमार जायसवाल ने लोगों को योगाभ्यास कराया। प्रोटोकॉल के अनुसार शिथिलीकरण अभ्यास जैसे ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटिचालन और घुटना संचालन करवाए गए। इसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसन (ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन), बैठकर किए जाने वाले आसन (भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन/मरीच्यासन), पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसन (मकरासन, अर्ध भुजंगासन, भुजंगासन, शलभासन) और पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन (सेतुबंधासन, उत्तान पाद हस्तासन, अर्ध हलासन, शवासन) का अभ्यास कराया गया। अंत में कपालभाति तथा प्राणायाम में अनुलोम विलोम/नदीशोधन, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी और ध्यान भी करवाया गया। 12वें विश्व योग दिवस का थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ था। इस अवसर पर लोगों को योग के महत्व और उससे होने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में एडीओ पंचायत संजय पटेल, मास्टर ट्रेनर अंबरीश शुक्ला, प्रीति शुक्ला, मुस्तन शेरुल्लाह, रवि प्रकाश ओझा, योगेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार जायसवाल के साथ सेक्रेटरी अजय भारतीया, संदीप सरोज, मुस्ताक अहमद, सुखदेव, चीनक, अरुण उपाध्याय, मनीष वर्मा, नंदलाल, हरीश चंद्र, पंचगुलाम, महेश, बहेतू, प्रमोद, कृष्ण कुमार, चैन कुमार, रामछबेले और सुरेंद्र पाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments