श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर गांव में एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आरती देवी किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल आरती देवी को तत्काल एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए, सीएचसी इकौना के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि आरती देवी का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में जारी है।
इकौना में महिला छत से गिरी:बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












