HomeHealth & FitnessMG मोटर्स भारत में ला रहा है एनईवी टेक्नोलॉजी, 1000km से ज्यादा...

MG मोटर्स भारत में ला रहा है एनईवी टेक्नोलॉजी, 1000km से ज्यादा रेंज तैयारी

  • नई तकनीक का इस्तेमाल कंपनी अपनी आगामी SUV में भी कर सकती
  • हाइब्रिड और EV टेक्नोलॉजी होगी पेश

MG मोटर्स 16 जुलाई को भारत में अपनी नई ‘न्यू एनर्जी व्हीकल’ (NEV) टेक्नोलॉजी पेश करने जा रही है। कंपनी इस इवेंट में अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक को प्रदर्शित करेगी। माना जा रहा है कि इसी नई तकनीक का इस्तेमाल कंपनी अपनी आगामी SUV में कर सकती है।

कंपनी की आने वाली SUV को भारत में ‘520’ कोडनेम दिया गया है। यह इंडोनेशिया में बिकने वाली वुलींग स्टारलाइट 560 का रीबैज्ड वर्जन हो सकती है। इस SUV को 7-सीटर विकल्प के साथ उतारे जाने की उम्मीद है और यह प्लग-इन हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन ऑप्शन में आ सकती है। इसकी कुल रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा होने का दावा किया जा रहा है। भारत में इसके 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है।

दमदार डिजाइन के साथ आएगी SUV
यह SUV करीब 4.7 मीटर लंबी होगी और इसे मस्कुलर डिजाइन दिया गया है। इसके प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल में बड़ी ऑल-ब्लैक ग्रिल मिल सकती है, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन में फ्रंट ग्रिल को बंद रखा जाएगा। इसमें स्लीक हेडलैंप हाउसिंग, डुअल प्रोजेक्टर LED लाइट्स और LED DRL स्ट्रिप्स दिए जाएंगे।

कार के फ्रंट हिस्से को मजबूत लुक देने के लिए फॉक्स स्किड प्लेट और ब्लैक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। साइड प्रोफाइल में मोटे व्हील आर्च, रूफ रेल्स और 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे। पीछे की तरफ रैपअराउंड LED टेल लाइट्स, ब्लैक बंपर और रूफ माउंटेड स्पॉइलर दिया जाएगा।

बड़े केबिन और आधुनिक फीचर्स से लैस होगी कार
SUV के अंदर डुअल-टोन थीम के साथ साफ-सुथरा मिनिमलिस्टिक डैशबोर्ड डिजाइन मिलेगा। इसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता होगी और प्रीमियम फील के लिए लेदरेट सीट्स दी जा सकती हैं। फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन और पावर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कार में 12.8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, मीडिया कंट्रोल बटन, पैनोरमिक सनरूफ, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्प मिलेंगे
अंतरराष्ट्रीय बाजार के मॉडल के आधार पर SUV को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है।

प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल:
इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह सेटअप करीब 195 हॉर्सपावर की संयुक्त ताकत और 230Nm टॉर्क पैदा करता है। सिर्फ बैटरी पावर पर यह करीब 125 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि पेट्रोल और बैटरी के संयुक्त इस्तेमाल से इसकी कुल रेंज 1000 किलोमीटर से अधिक हो सकती है।

इलेक्ट्रिक मॉडल:
EV वर्जन में 69.2kWh बैटरी पैक के साथ 201 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 530 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी।

MG मोटर्स की यह नई SUV भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के बढ़ते बाजार को देखते हुए कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments