बस्ती – प्रेस क्लब बस्ती के सदस्य साहिल की माता जमीला खातून (65 वर्ष) के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। जमीला खातून सांस की बीमारी से पीड़ित थी जिनका इलाज बस्ती में चल रहा था। वह अपने पीछे पांच पुत्र व तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं।प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार के0डी0 मिश्रा, विपिन बिहारी त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, बशिष्ठ पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि उनका जीवन सादगीपूर्ण, समाज व परिवार के लिए समर्पित था। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया।शोक व्यक्त करने वालों में राजेन्द्र उपाध्याय, सैय्यद जीशान हैदर रिजवी, राजेश कुमार पाण्डेय, अभिषेक गौतम, सामईन फारूकी, बसंतलाल सहित अनेकों पत्रकारगण शामिल रहे।
प्रेस क्लब बस्ती के सदस्य साहिल की माता के निधन पर शोक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












