नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में केरल में कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस-नीत यूडीएफ पर भरोसा जताया है। यह वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार है, जिसने 10 वर्षों तक शासन किया। यह जीत कांग्रेस, यूडीएफ और राहुल गांधी की है। जिस तरह कांग्रेस ने केरल में एकजुट होकर संघर्ष किया, यदि यही पूरे देश में हो तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि एलडीएफ के दस साल के शासन में रोजगार के अवसर नहीं बने, जिसके कारण युवा राज्य छोड़कर बाहर जा रहे हैं। जनता ने साफ कर दिया कि वह बदलाव चाहती है। कांग्रेस निवेश वापस लाने और राज्य की भलाई के लिए काम करेगी।
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि गिनती अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस 100 से अधिक सीटें पार कर चुकी है। अंतिम दौर की गिनती चल रही है। इसके बाद विधायक तिरुवनंतपुरम में बैठक करेंगे और सहयोगी दलों से चर्चा होगी। आगे की प्रक्रिया कांग्रेस हाईकमान तय करेगा।
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि हमने शतक पूरा कर लिया है। यह जनता का उपहार है। अब हमें जनता के प्रति जवाबदेह रहना होगा और अपनी गारंटियों को लागू करना होगा। केरल की जनता ने एलडीएफ को करारा जवाब दिया है।
इस बीच हरियाणा के पंचकुला में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस कहीं नहीं थी, असम में हम दूसरे स्थान पर थे और वहीं रहेंगे, लेकिन केरल में कांग्रेस ने काम किया है जिसका लाभ मिला।
– पश्चिम बंगाल (293)
– भारतीय जनता पार्टी – 193 आगे, 0 जीती
– अ.भा. तृणमूल कांग्रेस – 95 आगे, 0 जीती
– कांग्रेस – 1 आगे, 0 जीती
– मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी – 1 आगे, 0 जीती
– अन्य – 2 आगे, 0 जीती
– तमिलनाडु (234):
– तमिलगा वेत्री कझगम– 105 आगे, 0 जीती
– द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 58 आगे, 1 जीती
– ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 52 आगे, 0 जीती
– पट्टाली मक्कल काची – 4 आगे, 0 जीती
– कांग्रेस – 3 आगे, 1 जीती
– असम (126):
– भारतीय जनता पार्टी – 78 आगे, 3 जीती
– कांग्रेस – 20 आगे, 0 जीती
– बोडो पीपुल्स फ्रंट – 9 आगे, 1 जीती
– असम गण परिषद – 9 आगे, 0 जीती
– ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – 2 आगे, 0 जीती
– केरल (140):
– कांग्रेस – 48 आगे, 16 जीती
– भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग – 20 आगे, 2 जीती
– केरल कांग्रेस – 5 आगे, 2 जीती
– भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – 5 आगे, 3 जीती
– मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी– 18 आगे, 8 जीती
– पुडुचेरी (30):
– ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस – 1 आगे, 9 जीती
– भारतीय जनता पार्टी – 2 आगे, 2 जीती
– द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 1 आगे, 1 जीती
– कांग्रेस – 0 आगे, 1 जीती
– निर्दलीय – 0 आगे, 3 जीती
(नोट: यह शुरुआती रुझान हैं, अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं।)












