Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पश्चिम बंगाल चुनाव जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बस्ती BJP कार्यलय...

पश्चिम बंगाल चुनाव जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बस्ती BJP कार्यलय पर आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। जिले में भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के शास्त्री चौक पर इकट्ठा होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जीत की खबर मिलते ही पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते रहे। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस जीत को महत्वपूर्ण बताया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की यह मजबूती कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। मिश्र ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक सशक्त होकर जनता की सेवा करेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अंकुर वर्मा, प्रमोद चौधरी, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, अजय पाल सिंह, परमेश्वर शुक्ला ‘पप्पू’ और संध्या दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इन सभी नेताओं ने इस जीत को संगठन की एकजुटता और जनसमर्थन का प्रतीक करार दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments