Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तिलक और आजाद का योगदान प्रेरणास्रोत:महाविद्यालय में उनके आदर्शों को किया गया...

तिलक और आजाद का योगदान प्रेरणास्रोत:महाविद्यालय में उनके आदर्शों को किया गया नमन


गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौक बाजार, महराजगंज में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया गया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को प्रेरणास्रोत बताया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने अपने प्रसिद्ध उद्घोष “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” के माध्यम से देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना का संचार किया था। उन्होंने शिक्षा, पत्रकारिता और जनजागरण के जरिए राष्ट्रीय आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं, अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने अपने अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने अपना जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित किया और अंतिम समय तक अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण न करने की अपनी प्रतिज्ञा निभाई। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री शैलेंद्र भारती ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों, राष्ट्रप्रेम, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर देश के विकास एवं समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव, प्राध्यापकगण डॉ. मनीषा त्रिपाठी, श्री कृष्ण प्रजापति, श्री शैलेंद्र भारती, श्री अजय राव, श्री दिग्विजय यादव, श्री अविनाश जयसवाल, श्री धनंजय कुमार गुप्त, श्री विष्णु गुप्ता, डॉ. पूनम वर्मा, सुश्री सुमन और कर्मचारीगण श्री मनोजनाथ योगेश्वर, श्री विजय कुमार, श्री अक्षय कुमार, श्री हरिकेश चौरसिया उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments