श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। यह घटना नेशनल हाईवे 730 पर परसौरा माफी के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान गिलौला थाना क्षेत्र के राजापुर खुर्द निवासी कमल कुमार (26) और उनकी पत्नी पूजा देवी (21) के रूप में हुई है। वे पूजा को इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई स्थित उनके मायके छोड़ने जा रहे थे। परसौरा माफी के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कमल कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। पूजा देवी का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल:पति की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












