HomeHealth & Fitnessआपसी विवाद में युवक की पिटाई कर नहर में फेंका शव, परिजनों...

आपसी विवाद में युवक की पिटाई कर नहर में फेंका शव, परिजनों ने लगाया जाम

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित जैकर कला गांव के पास आपसी विवाद में युवक की पिटाई कर नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान सीएचसी लालगंज में मौत हो गई।

दूबार कलां निवासी रोहित कुमार कोरी ने आरोप लगाया कि उसका 22 वर्षीय भाई दिलीप कुमार उर्फ दीपक ऑर्केस्ट्रा में काम करता था। बुधवार रात साथियों के साथ था। इसी दौरान सुरेश मौर्या, अब्दुल मोहम्मद और ठाकुर हरिजन ने उसकी पिटाई कर मरा समझकर नहर में फेंक दिया।

सूचना पर पहुंचे परिजन ने युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार को दूबार-लालगंज मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि मामले में नामजद तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments