Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में पंपिंग सेट दुकान में आग:लाखों का सामान जला, एक घंटे...

बहराइच में पंपिंग सेट दुकान में आग:लाखों का सामान जला, एक घंटे में पाया गया काबू


बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के सामने गुरुवार देर रात एक डीजल पंपिंग सेट रिपेयरिंग की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल दुकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी विशाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह दुकान सालारगंज मोहल्ले के मदनी नामक युवक की है, जो छावनी इलाके में इंटर कॉलेज के सामने स्थित है। दुकान मालिक मदनी ने बताया कि अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments