सिसवा विकासखंड के गोपाला गांव में मुख्य सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क पर भागवत जायसवाल के मकान के पास 10 जनवरी 2025 को एक हादसा हुआ था। सड़क पर फैले पानी के किनारे से गुजर रहे सीताराम उर्फ मोछू साहनी को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम की थी, तब प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जलभराव के कारण कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आकाश जायसवाल, राजेंद्र, रामनरेश, जवाहिर पाल, पप्पू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने नालियों की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संदर्भ में ग्राम सचिव जयहिंद गौतम ने बताया कि गोपाला ग्रामसभा एक बड़ा गांव है। आबादी के अनुपात में यहां केवल एक सफाईकर्मी तैनात है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग को अवगत कराया गया है और शीघ्र ही मामले का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गोपाला सड़क पर गंदा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन:डेढ़ साल बाद भी समस्या का समाधान न होने पर आक्रोश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












