Homeदेश (National)नहाती लड़कियों के वीडियो बनाते थे क्रिकेटर, पकड़े गए तो 5 लाख...

नहाती लड़कियों के वीडियो बनाते थे क्रिकेटर, पकड़े गए तो 5 लाख देकर छूट गए

श्रीलंका की अंडर 19 मेंस क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। आरोप के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने कुछ महिलाओं के होटल रूम के बाथरूम में मोबाइल रखे थे, नहाती महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इस मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब एक बाथरूम में मोबाइल देख लिया गया, जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद पता चला कि बाथरूम में मोबाइल कैमरा अंडर19 के दो खिलाड़ियों ने लगाया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों खिलाड़ियों से 5 लाख रुपये लेकर उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत की बताई जा रही है, जब दोनों खिलाड़ी कोलंबो के नारहेनपिटा के एक होटल में रुके हुए थे। इसी होटल में कुछ महिला डॉक्टर भी ठहरी हुई थीं। इन डॉक्टरों के बाथरूम में दोनों आरोपी खिलाड़ियों ने मोबाइल रखा था। इस मामले के सामने आने के बाद भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दोनों आरोपियों को 25 मई को इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना होगा।

यह भी पढ़ें: फ्रांस ने कर लिया एलन मस्क को तलब, यौन शोषण से जुड़ा है मामला

श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड में मचा हड़कंप

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड कमेटी के चीफ ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद एक अलग कमेटी बनाई गई है, जो अब इस मामले पर निगरानी रखेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट बोर्ड दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। इस घटना ने श्रीलंका में हड़कंप मचा दिया है, जहां कई लोग आरोपी क्रिकेटरों का विरोध कर रहे हैं। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: 19 साल की इस खूबसूरत लड़की को ईरान की IRGC ने क्यों मारा?

पुलिस जांच

पुलिस अधिकारियों ने दोनों आरोपी खिलाड़ियों के फोन जब्त कर लिए हैं। इस समय पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने वीडियो कहीं शेयर या अपलोड किए हैं या नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments