Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गया प्रसाद हत्याकांड में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:लापरवाही और रिश्वत मांगने के है...

गया प्रसाद हत्याकांड में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:लापरवाही और रिश्वत मांगने के है आरोप, एसपी ने विभागीय जांच के आदेश दिए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में हुए गया प्रसाद हत्याकांड में पुलिस विभाग पर कार्रवाई हुई है। मृतक के परिजनों द्वारा लापरवाही और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। परिजनों ने आरोप लगाया था कि ग्राम शंकरपुर टोला कुचुनपुरवा निवासी गया प्रसाद की संदिग्ध मौत के बाद उन्होंने पुलिस चौकी पर सूचना दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह, आरक्षी काशीनाथ पाण्डेय और आरक्षी राहुल सिंह पर कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती ने तत्काल संज्ञान लिया और तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गया प्रसाद हत्याकांड के संबंध में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments