निचलौल विकासखंड के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में साप्ताहिक बाजार जाने वाले रास्ते पर बरसात का पानी जमा हो गया है। शुक्रवार को लगने वाले इस बाजार में जलभराव के कारण दुकानदारों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर पानी जमा होने से दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने में दिक्कत हो रही है। इससे न केवल सब्जी बेचने वाले दुकानदार परेशान हैं, बल्कि सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि यह बाजार हफ्ते में एक बार लगता है और इसी रास्ते से आलू, प्याज, सिंघाड़ा, गंजी जैसी सब्जियां चार पहिया वाहनों से आती हैं। दुकानदारों और ग्रामीणों, जिनमें रामआशीष, मजनू गुप्ता, गोविंद चौधरी, गणेश मद्धेशिया, लक्ष्मण, भान गुप्ता और मनोज शामिल हैं, ने बताया कि बारिश होने पर पूरे बाजार में कीचड़ का अंबार लग जाता है, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कटहरी खुर्द बाजार में जलभराव:साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों-ग्राहकों को आवाजाही में परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












