Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:हजारों भक्तों ने की पूजा-अर्चना,...

लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:हजारों भक्तों ने की पूजा-अर्चना, लगा लंबा जाम


बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां आद्रवन वासिनी लेहड़ा देवी मंदिर में बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हजारों भक्त मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर सुबह से शाम तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी और नारियल अर्पित किए। विशेष रूप से महिलाओं ने मां को सिंदूर चढ़ाया और कढ़ाई के रूप में हलवा-पूरी का भोग लगाया। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भक्तिभाव से मां की आराधना की। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के कारण दुकानें गुलजार रहीं। महिलाओं ने इस अवसर पर जमकर खरीदारी भी की। मंदिर प्रांगण से लेकर मंदिर मोड़ तक लगभग एक किलोमीटर के दायरे में सुबह से शाम तक यातायात बाधित रहा। दर्शनार्थियों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेहड़ा मंदिर के प्रभारी चौकी इंचार्ज निरंजन राय अपने सहयोगियों के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। वहीं, मंदिर व्यवस्थापक ओम प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय और सचिन पांडेय भी अपनी टीम के साथ भक्तों की सुचारु पूजा-अर्चना सुनिश्चित करने में जुटे रहे। पूरे मंदिर परिसर में मां के जयकारे और घंटे-घड़ियालों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments