HomeHealth & Fitnessबेजुवान पर क्रूरता: कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या, शव को नहर में...

बेजुवान पर क्रूरता: कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या, शव को नहर में फेंका

लखनऊ। बिजनौर इलाके में युवक ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला। उसके शव को घसीटते हुए नहर में ले जाकर फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटना बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित नटकुर गांव की है। आरोपी की पहचान गांव के ही रमन गौतम के रुप में हुई है। रमन राजगीर मिस्त्री है।

पुलिस के अनुसार, नटकुर गांव निवासी रमन गौतम मंगलवार सुबह अपने खेत से एक मोर का बच्चा घर ले आया था। मंगलवार शाम को उसके घर के बाहर एक कुतिया ने मोर के बच्चे को पकड़कर मार डाला। इस घटना से रमन गौतम क्रोधित हो गया। कुछ देर बाद रमन ने गांव की एक गली में बैठी कुतिया पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिटाई से कुतिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रमन ने ढाई सौ मीटर तक उसके पैर को पकड़कर घसीटते हुए नहर में फेंक दिया। 

घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने रमन का विरोध भी किया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। बाद में घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि गुरुवार सुबह आरोपी रमन गौतम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments