Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डडवा तिवारी प्रधान आरती देवी का हार्ट अटैक से निधन:रुधौली क्षेत्र में...

डडवा तिवारी प्रधान आरती देवी का हार्ट अटैक से निधन:रुधौली क्षेत्र में शोक की लहर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डडवा तिवारी की प्रधान आरती देवी (पत्नी माधव श्याम यादव) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर शाम लगभग 10:30 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया और लोग स्तब्ध रह गए। प्रधान पति माधव श्याम यादव ने बताया कि दिवंगत आरती देवी का अंतिम संस्कार आज शाम लगभग 3:00 बजे किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे। ग्राम वासियों ने बताया कि आरती देवी एक सक्रिय, सरल और जनसेवा के लिए समर्पित प्रधान थीं। उनके अचानक चले जाने से पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments