दैनिक भास्कर उप्र में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू करने वाला है। इसके लिए लोगों को जागरूक के अभियान का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। महराजगंज जनपद के फरेन्दा ब्लॉक में दर्जा प्राप्त मंत्री शिवेन्द्र चौधरी और आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना किया। प्रचार वैन रवाना करने के दौरान तहसील प्रभारी राहुल प्रताप सिंह, क्राइम रिपोर्टर सुनील पाण्डेय, आशीष कुमार भारती, राम मिलन कुमार, देवानन्द यादव, वैभव सिंह, उमाकांत और राधेश्याम वरुण सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे। यह प्रचार वैन जिले की पंचायतों में जाकर लोगों को प्रधानों की रेटिंग के बारे में जागरूक करेगी। प्रधानों की रेटिंग में जनता सीधे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सकेगी। प्रचार वैन के साथ चल रहे लोग रेटिंग से जुड़े पत्रक बांटकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। जिन गांवों से प्रचार वैन गुजरेगी उनमें पोस्टर भी लगाए जाएंगे। पांच बिंदुओं पर बता सकेंगे पसंद प्रधानों के मूल्यांकन में लोग पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपनी पसंद बता सकेंगे। इनमें घरों तक नियमित पेयजल की उपलब्धता, गांव में सड़क–लाइट की व्यवस्था, रोजगार और घरों में शौचालयों का निर्माण शामिल हैं। ग्रामीण इन बिंदुओं के आधार पर दैनिक भास्कर एप पर अपने प्रधानों को अंक दे सकेंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में प्रधान रेटिंग अभियान के बारे में बताएंगे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












