#बस्ती_न्यूज
बस्ती-बनकटी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बस्ती-महुली मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां और पेड़ों की लटकती टहनियां दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) की अनदेखी से यात्रियों को लगातार खतरा बना हुआ है। इन झाड़ियों के कारण जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार जानवर सड़क पार करते समय वाहनों से टकरा जाते हैं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं और उनमें सवार लोग घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बनकटी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभाएं ‘जी राम जी योजना’ के तहत सड़क किनारे सफाई करवाएं, तो इससे न केवल सड़क साफ होगी बल्कि मजदूरों को भी काम मिलेगा। इससे आवागमन सुचारु होगा और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और सड़क किनारे की झाड़ियों को साफ कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती-महुली मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों से खतरा:पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से बढ़ रही दुर्घटनाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












