Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से मिला:घर के अंदर...

श्रावस्ती में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से मिला:घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव में एक 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और मल्हीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments