श्रावस्ती जनपद के कल्याणपुर स्थित दहौरा गांव में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां 42 वर्षीय हीरालाल का शव उसके घर के पास जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ने पुलिस बल और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक हीरालाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी शांति देवी और सात नाबालिग बच्चे हैं। इनमें 14 वर्षीय दद्दू, 11 वर्षीय बंसी, 9 वर्षीय जुगनू, 8 वर्षीय रोहित, 5 वर्षीय रोहिनी, 2 वर्षीय नंदिनी और 7 माह की गुड़िया शामिल हैं। पुलिस द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से की गई पूछताछ में सामने आया कि मृतक नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला:पुलिस जांच में जुटी, मृतक नशे का आदी था, परिवार में सात बच्चे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












