Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के बाणगंगा नदी में उतराया मिला युवक का शव:शिनाख्त में जुटी...

सिद्धार्थनगर के बाणगंगा नदी में उतराया मिला युवक का शव:शिनाख्त में जुटी पुलिस, नेपाल से बहकर आने की आशंका


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाणगंगा नदी के पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने बाणगंगा नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवक की पहचान कराने का प्रयास पुलिस ने मौके पर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र, दस्तावेज या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके बाद पुलिस ने शव की तस्वीरें जिले के सभी थानों में भेजकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाणगंगा नदी का उद्गम नेपाल के अर्घाखांची क्षेत्र में है। इसका बहाव नेपाल से भारत की ओर होता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक का शव बहकर नेपाल से यहां पहुंचा हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments