#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोटवा में एक 75 वर्षीय वृद्ध का शव उनके घर में मिला है। सूचना मिलने पर नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। मृतक की पहचान विन्द्रा प्रसाद (लगभग 75 वर्ष) के रूप में हुई है। वे गांव-गांव घूमकर कबाड़ खरीदने का काम करते थे। विन्द्रा प्रसाद घर में अकेले रहते थे, क्योंकि उनका इकलौता बेटा अमर चंद उर्फ बेचन पिछले 15 वर्षों से गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार, विन्द्रा प्रसाद को पिछले तीन दिनों से घर से बाहर नहीं देखा गया था। शनिवार को कुछ ग्रामीणों को उनके घर से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान शिव श्याम चौधरी को दी, जिन्होंने तत्काल नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर का शटर अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर विन्द्रा प्रसाद का शव अंदर पड़ा मिला। शव काफी सड़ चुका था, उसमें कीड़े पड़ गए थे और शरीर के कुछ हिस्सों को चूहों ने खा लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। ग्राम प्रधान शिव श्याम चौधरी ने बताया कि मृतक के बेटे को सूचना दे दी गई है और वह गुजरात से रवाना हो चुका है। तब तक शव को मर्चरी हाउस में रखा जाएगा। ग्राम प्रधान ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोटवा में वृद्ध का शव घर में मिला:तीन दिन से नहीं दिखे थे, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी सूचना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












