बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुआ अपने शावकों के साथ इलाके में देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। बीते दिनों तेंदुए के हमले में एक बच्ची घायल हो चुकी है। इसके बाद से ग्रामीणों में डर और ज्यादा बढ़ गया है। सूचना मिलने पर वन रेंज नानपारा की टीम ने कांबिंग शुरू की, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। गुरुवार सुबह तेंदुए के फिर से देखे जाने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस मामले में पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। बच्चों की दिनचर्या प्रभावित
ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए के डर से बच्चे न स्कूल जा पा रहे हैं और न ही घर से बाहर खेलने निकल रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद तेंदुए को पकड़ने के लिए मजबूर होंगे। वहीं, नानपारा रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
पिपरिया में तेंदुए का खौफ:वन विभाग के पकड़ से बाहर, ग्रामीणों का प्रदर्शन
RELATED ARTICLES












