HomeHealth & Fitnessकल बदायूं आएंगे डिप्टी सीएम, बिल्सी में नवनिर्मित बस अड्डे, ऑडिटोरियम का...

कल बदायूं आएंगे डिप्टी सीएम, बिल्सी में नवनिर्मित बस अड्डे, ऑडिटोरियम का करेंगे उद्घाटन 

  • 2100 वर्ग मीटर में बना आधुनिक बस अड्डा
  • ऑडिटोरियम में 125 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था 

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते बताया कि कल शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी में नवनिर्मित बस अड्डे तथा ब्लॉक समरेर में बनाए गए नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे।

डीएम ने बताया कि बिल्सी में नवनिर्मित बस अड्डा लगभग 2100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। जिसकी कुल लागत 225.40 लाख रुपए है। बस अड्डे का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा निर्धारित समय में पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि बस अड्डे के अंदर मुख्य भवन जिसमें एक अधिकारी कक्ष व एक स्टाफ कक्ष, शौचालय ब्लॉक जिसमें दो दो पुरुष व महिला शौचालय होंगे। तीन दुकानें भी बनाई जा रही हैं। यात्री प्रतीक्षालय आदि व्यवस्थाओं भी है। उन्होंने बताया बस अड्डे में इंटरलॉकिंग टाइल्स का भी कार्य कराया गया है। यूपीपीसीएल की इकाई 6 बरेली बसअड्डे का निर्माण करा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लॉक समरेर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का कुल क्षेत्रफल 325 वर्ग मीटर है इसकी कुल लागत 1.29 करोड रुपए है इसमें एक बड़ा हॉल, ग्रीन रूम व शौचालय बनाया गया है। इस ऑडिटोरियम में लगभग 125 व्यक्तियों के बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) द्वारा निर्धारित समय में पूर्ण किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments