Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरैया में एंबुलेंस और बोलेरो की भिड़ंत:वृंदावन जा रहे श्रद्धालु बाल-बाल बचे

हरैया में एंबुलेंस और बोलेरो की भिड़ंत:वृंदावन जा रहे श्रद्धालु बाल-बाल बचे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज में शनिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एंबुलेंस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा संसारपुर-रीपुर चौराहे के पास हुआ। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए, हालांकि कुछ को मामूली चोटें आईं। गोरखपुर से एक परिवार बोलेरो में सवार होकर मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जा रहा था। शनिवार शाम करीब पांच बजे जब उनकी बोलेरो हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारपुर-रीपुर चौराहे के पास पहुंची, तभी दुबौलिया-संसारपुर मार्ग से आ रही एक एंबुलेंस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला और बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो में कुल दस लोग सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि अधिकांश सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के मेडिकल स्टोर पर पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एमडीआरबी वाहन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे हटवाया और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की सक्रियता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments