#बस्ती_न्यूज
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर नगर पंचायत रुधौली के बखिरा रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शशिभूषण सिंह, राहुल गुप्ता, श्रवण पासवान, संजय चौधरी, देवचंद्र गुप्ता, विकास पांडेय, सतीश सोनी, भानू चौधरी सहित क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। पंडितों ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-पाठ कर भंडारे का शुभारंभ कराया। इसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया, जिसे लोगों ने ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन ही भगवान श्रीराम और बजरंगबली का पहला मिलन हुआ था। इसी कारण इस माह के प्रत्येक मंगलवार को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन किए गए दान, सेवा और भंडारे का फल कई गुना अधिक माना गया है। भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाए गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगलवार पर भंडारा:हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












