श्रावस्ती जिले के ककांधु ग्राम सभा के अंतर्गत खम्भारा ग्राम सभा में एक कच्चा और संकरा रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह रास्ता सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में स्थित है। कच्चा और संकरा होने के कारण इस रास्ते पर लोगों का आवागमन प्रभावित रहता है। हल्की बारिश होने पर भी पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। स्थानीय निवासियों संतोष, दुर्गेश, पिंटू और राकेश सहित कई लोगों ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए भी इस रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घरों से बाहर कदम रखते ही पैर कीचड़ में धंस जाते हैं।
खम्भारा में कच्चा रास्ता, आवागमन में दिक्कत:बारिश में कीचड़ से ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












