ठूठीबारी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण कई स्थानों पर जर्जर और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। राधा कुमारी इंटर कॉलेज कंपाउंड और शाहिद वीर विजय मार्ग सहित कई क्षेत्रों में ये पोल 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को सहारा दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी इस गंभीर खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। यह स्थिति कस्बे के मुख्य हाट बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में और भी चिंताजनक है, जहाँ आसपास के गांवों और नेपाल राष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और आवागमन के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और अधिक भयावह हो जाती है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने विभागीय उदासीनता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जर्जर पोल को बदलने के लिए कई बार जूनियर इंजीनियर (जेई) और अन्य संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जायसवाल ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन जर्जर पोलों को नहीं बदला गया और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। स्थानीय दुकानदार मंजूर अली, उमेश रौनियार, सुरेंद्र निगम और हरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जर्जर पोल और बिजली विभाग की उदासीनता के कारण व्यापारी और आम नागरिक भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल जर्जर पोलों को बदलकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी। इस संबंध में ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र के जेई रजनीश गौड़ ने जानकारी दी है कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलने के लिए विभागीय एस्टीमेट तैयार कर एसडीओ निचलौल को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलते ही पोल बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में बिजली का जर्जर पोल:11 हजार वोल्ट लाइन से खतरा, व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












