Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी का वादा कर संबंध बनाए, युवक पर FIR:बस्ती में युवती को...

शादी का वादा कर संबंध बनाए, युवक पर FIR:बस्ती में युवती को छोड़कर मोबाइल बंद कर भागा आरोपी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में हर्रैया थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और फिर उसे छोड़कर गायब हो जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जितेंद्र कुमार, निवासी लबदहा, थाना हर्रैया, उसे शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान वह उसे विभिन्न शहरों और स्थानों पर ले गया और विवाह का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने कहा कि आरोपी लगातार शादी का विश्वास दिलाता रहा, जिससे वह उसके झांसे में आ गई। युवती को छोड़कर चला गया आरोपी शिकायत के मुताबिक, जब युवती के परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ आपत्ति जताई। इस पर युवक ने शादी करने का आश्वासन देते हुए कुछ दिनों का समय मांगा था। आरोप है कि इसके बाद उसने अपना वादा पूरा नहीं किया और अचानक युवती को छोड़कर चला गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया, जिससे उससे संपर्क करना संभव नहीं हो सका। पीड़िता का आरोप है कि विवाह का झूठा वादा कर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया गया और बाद में उसे बेसहारा छोड़ दिया गया। स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद हर्रैया थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments