श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत चंद्रखाबुजुर्ग ग्राम सभा के महतव पुरवा में सड़क किनारे दुर्गंध युक्त पानी बह रहा है। यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र में स्थित है और यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण पानी सड़क के बगल में ही जमा होकर बहता रहता है। इस कारण आवागमन बाधित होता है और गंदगी से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। इनमें राम कुमार, बोधे, हरीश, शिवम, छोटू, मुकेश और राजन जैसे ग्रामीण शामिल हैं, जिन्होंने जल्द समाधान की मांग की है।
महतव पुरवा में सड़क किनारे बह रहा गंदा पानी:नाली न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES












