Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध खनन के दौरान खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली:दुर्घटना में बाल-बाल बचा ट्रैक्टर-ट्राली...

अवैध खनन के दौरान खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली:दुर्घटना में बाल-बाल बचा ट्रैक्टर-ट्राली चालक, बड़ा हादसा टला


सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से जारी है। सोमवार की देर रात असाढ़ी तालाब से मिट्टी लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे वाहन चालक की जान बच गई। अनुज, तुलसीराम, रविन्द्र, रिंकू के अनुसार, असाढ़ी तालाब में पूरी रात जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि से सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है और क्षेत्र में बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो रही है। साथ ही, रात में इन सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में, त्रिलोकपुर थाना प्रभारी हरिकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने की सूचना मिली थी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments