Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में राशन कोटे के चयन पर विवाद:मानकों के उल्लंघन के आरोप...

बस्ती में राशन कोटे के चयन पर विवाद:मानकों के उल्लंघन के आरोप के बाद प्रक्रिया स्थगित, अगली तिथि 25 मई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती सदर विकास खंड के खीरी घाट ग्राम सभा में राशन कोटे के चयन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। निर्धारित तिथि पर चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया। अब राशन कोटे के चयन की अगली तिथि 25 मई तय की गई है। ग्राम प्रधान शिवांगी सिंह की अध्यक्षता में यह चयन होना था। इसके लिए पूरे ग्राम सभा में डुग्गी मुनादी और नोटिस चस्पा कर ग्रामीणों को सूचित किया गया था। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष निर्धारित समय पर मौके पर पहुंचे और चयन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते रहे। इसी बीच, ग्राम सभा के आनंद मौर्य, कुणाल मौर्य, रमाकांत चौधरी, राजेश्वर और प्रतिमा सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में घोषणा की गई चयन प्रक्रिया मानकों का उल्लंघन कर कराई जा रही है।
चयन प्रक्रिया एडीओ पंचायत सहज राम, एडीओ सेक्टर प्रभारी मधुबाला त्रिपाठी और ग्राम पंचायत अधिकारी रवि की मौजूदगी में संपन्न होनी थी। हालांकि, विवाद और आपसी असहमति के कारण राशन कोटे का चयन नहीं हो सका। चयन प्रक्रिया पूरी न होने से मौके पर पहुंची महिलाएं निराश होकर बिना किसी निर्णय के वापस लौट गईं। ग्रामीणों के बीच पूरे दिन इस मुद्दे पर चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासन ने अब 25 मई को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चयन कराने का आश्वासन दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments