#बस्ती_न्यूज
बस्ती में दुग्ध विकास विभाग के विशेष सचिव रामसहाय यादव ने गुरुवार को नगर पालिका स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने स्पष्ट कहा कि गोवंश के संरक्षण और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इस पर उन्होंने हरे चारे की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुधारू पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखने के लिए भी कहा, ताकि उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही महंगे दामों पर खरीदे जा रहे हरे चारे को लेकर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। विशेष सचिव ने बीमार पशुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके समुचित उपचार और विशेष देखभाल के निर्देश भी दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने गोशाला परिसर में गायों को धूप से बचाने के लिए हरे पर्दे लगाने तथा पर्याप्त छायादार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता और पशुओं के सामान्य रखरखाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती की कान्हा गोशाला में अव्यवस्थाओं पर भड़के विशेष सचिव:गोवंश की देखभाल में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












