HomeHealth & Fitnessप्रधानमंत्री की अपील पर रोडवेज बस से कार्यालय पहुंचे हाथरस सांसद अनूप...

प्रधानमंत्री की अपील पर रोडवेज बस से कार्यालय पहुंचे हाथरस सांसद अनूप प्रधान

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों पर भी दिखने लगा है। इसी क्रम में हाथरस से सांसद अनूप प्रधान गुरुवार को अलीगढ़ से रोडवेज बस में सफर कर हाथरस पहुंचे।

सांसद प्रधान रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने के बाद अपने सुरक्षाकर्मी के साथ ई-रिक्शा से दयानतपुर स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच बैठकर बस में सफर करना उन्हें काफी अच्छा लगा।

सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। इसी के तहत उन्होंने रोडवेज बस और ई-रिक्शा का उपयोग किया। उन्होंने लोगों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन बचाने की अपील की। सांसद ने कहा कि उनकी दो विधानसभा सीटें अलीगढ़ जिले में आती हैं, जबकि उनका निवास हाथरस लोकसभा क्षेत्र की सादाबाद विधानसभा में पड़ता है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ से हाथरस तक सरकारी रोडवेज बस से यात्रा कर उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने का प्रयास किया है।

सांसद ने विश्वास जताया कि हाथरस की जनता भी प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं को गंभीरता से पूरा करेगी। उन्होंने लोगों से फिलहाल सोना न खरीदने की भी अपील की है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे अभी सोना खरीदने से बचें और प्रधानमंत्री की अपील का पालन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments